Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री का पॉलिटिकल करियर जानिए
By Priyanka Pal29, Jan 2024 12:43 PMjagranjosh.com
नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को पटना के बख्तियारपुर में हुआ था। उनके पिता आयुर्वेदिक चिकित्सक और सह-स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। वे प्रशिक्षण से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं।
बिहार के नेता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। जबकि उनकी पार्टी ने कभी भी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं किया।
राजनीति
उन्होंने 1970 में बिहार छात्र महासंघ के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। जिसके बाद वे जनता पार्टी में शामिल हो गए।
विधानसभा
नीतीश कुमार पहली बार 1985 में बिहार विधान सभा के लिए चुने गए। जिसके बाद वे कई बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद
साल 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला और राज्य के बुनियादी ढांचे पर किया। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा डोमेन को बढ़ावा देना शामिल रहा है।
गठबंधन
उन्होंने साल 2015 में फिर से चुनाव जीता। लेकिन अपने गठबंधन सहयोगी के साथ असहमति के बाद उन्होंने 2017 में पद छोड़ दिया।
ग्रैंड अलायंस
उन्होंने साल 2015 के चुनावों की तैयारी में लालू प्रसाद की राजद, कांग्रेस और अन्य स्थानीय पार्टियों के साथ एक ग्रैंड अलायंस की स्थापना की। जिसके बाद उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री के लिए एक और कार्यकाल मिला।
पद छोड़ा
28 जनवरी 2024 को उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। यह 18 महीने से कम समय में नीतीश कुमार का दूसरा महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव है और पिछले 11 वर्षों के भीतर चौथा है।