रमाबाई अंबेडकर कौन थी? जानिए उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
By Priyanka Pal07, Feb 2024 04:38 PMjagranjosh.com
कौन थी रमाबाई अम्बेडकर?
संबिधान के रचियता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की पत्नी रमाबाई अम्बेडकर थीं। इनका जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। महाराष्ट्र के दाभोल गांव में जन्मी रमाबाई अम्बेडकर को लोग रमई कहकर बुलाते थे।
रमाबाई का जीवन
भीम राव अम्बेडबर का जीवन रमाबाई से काफी प्रभावित रहा था। उन्होंने बाबा साहेब की मदद विदेश में शिक्षा लेने में की थी।
विवाह
रमाबाई का विवाह मात्र 9 साल की उम्र में बाबा साहेब से हो गया था। जब बाबा साहेब अपनी पढ़ाई के लिए विदेश में थे, तो उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उन्हें अपने लक्ष्यों को पूरा करने से कभी नहीं रोका।
बाबा साहेब की मदद करती थीं, रमाबाई
वह अंबेडकर को विदेशों में डॉक्टरेट ऑफ साइंस सहित दुनिया की सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करने में मदद करती थीं।
बाबासाहेब की किताब
बाबासाहेब अम्बेडकर ने 1940 में प्रकाशित थॉट्स ऑफ पाकिस्तान नामक किताब में अपने जीवन पर रमाबाई के प्रभाव को स्वीकार किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक को रमाबाई को समर्पित किया था।
संघर्ष
जीवन के संघर्ष में उनके और बाबासाहेब के पांच बच्चों में से केवल एक यशवंत अंबेडकर ही जीवित रहे। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी रमाबाई बाबा साहेब के साथ खड़ी रहती थीं।
सामाजिक कुरीतियां
असमानता, भेदभाव, छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के साथ उन्हें आर्थिक अभावों से भी लड़ना पड़ा।