पीएम मोदी स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना क्या है? यहां जानिए


By Priyanka Pal07, Jan 2025 01:10 PMjagranjosh.com

स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट का उद्घाटन किया है।

उद्देश्य

यह योजना झुग्गी क्लस्टर के निवासियों के लिए आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विकास योजना है।

सुधार

इस परियोजना का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं और स्वस्थ वातावरण के जरिए झुग्गी निवासियों के रहने की स्थिति में सुधार करना है।

सस्ते आवास

फ्लैट बनाने पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए, लाभार्थियों को शुल्क के रूप में केवल 1.42 लाख रुपये का योगदान करना होता है।

फ्लैटों की संख्या

परियोजना में 1,675 नवनिर्मित फ्लैट शामिल हैं, जो विशेष रूप से झुग्गी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

कमजोर वर्ग

यह कुल लागत का 7 प्रतिशत से भी कम है, जिससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास अधिक सुलभ हो जाता है।

सुविधाएं

पीएम मोदी स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना के तहत कमजोर वर्ग को स्वच्छता, जल आपूर्ति और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ शामिल है।

ऐसी ही योजनाओं, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

10th Board Students के काम आएंगे ये टिप्स और ट्रिक्स