Google Trends कैसे करता है काम?


By Mahima Sharan11, Feb 2024 01:40 PMjagranjosh.com

गूगल ट्रेंड्स क्या है?

गूगल ट्रेंड्स एक रिसर्च टूल है जो हमें यह पता लगाने में मदद करता है कि कौन सा विषय किस क्षेत्र में ट्रेंड कर रहा है। इस पर आप रियल टाइम, आज, अंतिम घंटे, पिछले सप्ताह, अंतिम सप्ताह, 1 वर्ष, 2 वर्ष, सभी के ट्रेंड देख सकते हैं।

शक्तिशाली टूल

गुगल ट्रेंड एक शक्तिशाली टूल है जो गूगल सदस्यों को महत्वपूर्ण और ट्रेंडिंग विषयों की लिस्ट बनाने में सहायता करता है। गुगल सर्च इंजन पर गुगल सर्च, टॉपिक, वेबसाइटें और यूट्यूब चैनल आदि शामिल है।

स्मार्ट एल्गोरिदम का उपयोग

गुगल ट्रेंड स्मार्ट एल्गोरिदम का उपयोग करके कीवर्ड और विषय विशिष्ट डेटा का विश्लेषण करता है। यह ट्रेंडिंग क्वेरी के बारे में जानकारी प्रदान करता है जिसे रियल टाइम के आधार पर अपडेट किया जाता है।

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

यह टूल न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि क्षेत्रीय स्तर और शहर स्तर पर भी ट्रेंडिंग टॉपिक्स और लोकप्रिय खोजों को ट्रैक करता है।

खास सर्च वर्ड या विषय

यह टूल न केवल किसी खास सर्च वर्ड या विषय की लोकप्रियता को मापता है, बल्कि इसका ज्योग्राफिकल डिस्ट्रीब्यूशन भी दिखाता है और इसमें एसईओ के भी रोल्स होते हैं जो ट्रेंडिंग चीजों को खोजने में मदद करते हैं।

कई वर्ष तक की जानकारी

इसके अलावा, गूगल ट्रेंड के माध्यम से हम एक बार में एक वर्ष तक की जानकारी देख सकते हैं और अन्य संबंधित प्रश्नों, समाचार, वीडियो का भी पता लगा सकते हैं। ऐसा करने से हमें यह पता चलता है लोग किन टर्म को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।

गुगल ट्रेंड की शुरुआत कब हुई?

गूगल ट्रेंड की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। यह गूगल का एक जरूरी टूल्स है, जो संसार भर में हमेशा बदलते हुए ट्रेंड को पहचानने में मदद करता है।

फोकस और पॉपुलर कीवर्ड

इसके जरिए हम देख सकते है कि किस टॉपिक पर सबसे ज्यादा लोग सर्च कर रहे है और कौन सी कीवर्ड पॉपुलर हो रही है। इंफॉर्मेशन मार्केट से और कंटेंट क्रिएटर के लिए ये बहुत किमती होती है, इससे उन्हें पता चलता है कि करेंट ट्रेंड क्या है और उस ट्रेंड पर फोकस करके अपना कंटेंट क्रिएट कर सकते है।

Basic Grammar Rules For School Students