श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानें
By Mahima Sharan26, Aug 2024 09:35 AMjagranjosh.com
श्रीकृष्ण की दिलचस्प कहानी
श्री कृष्ण जा जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। श्री कृष्ण बचपन से ही बेहद नटखट थे, लेकिन अपनी मधुर बांसुरी की धुन में सभी को मोहित करना भी जानते थे। उन्होंने जग कल्याण के लिए धरती पर जन्म लिया था। आज उनके जन्मदिन के पावन मौके पर हम उनकी कुछ दिलचस्प कहानी आपके लिए लेकर आए हैं-
कृष्ण की रानियां
श्री कृष्ण की 16108 रानियां थीं, लेकिन उनकी पटरानियां केवल 8 ही थी-रुक्मिणी, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, सत्या, भद्रा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा और लक्ष्मणा था। बाकी रानियों से उन्होंने इसलिए शादी क्योंकि भौमासुर ने उन सभी का अपहरण कर लिया है। समाज से ठुकराए जाने के बाद कृष्ण ने उन्हें पत्नी का दर्जा दिया था।
कृष्ण के नाम
भगवान श्री कृष्ण के कुल 108 नाम थे। जिनमें कन्हैया, कृष्ण, कान्हा, गोविंद, गोपाल, गिरधारी, मोहन, घनश्याम, बांके बिहारी, चक्रधर, माधव, देवकीनंदन उनके प्रमुख नाम है।
राधा रानी
भगवान श्री कृष्ण ने 17 साल के उम्र में ही ब्रज छोड़ दिया था। जिसके बाद में केवल एक ही बार राधारानी से मिले, लेकिन आज भी राधा रानी को ही उनकी शक्ति माना जाता है। श्री कृष्ण का मन और आत्मा पूर्ण रूप से राधा रानी से जुड़ा है।
कृष्ण की आयु
भगवान कृष्ण 125 साल तक धरती पर जीवित रहे थें। एक बहेलिया के तीर से उन्होंने अपने अवतार को त्यागा। जब भगवान राम ने बाली को मारा था, तब उन्होंने कहा था कि मेरी मृत्यु तुम्हारे हाथों से ही होगी। इसलिए कृष्ण अवतार में उन्होंने बहेलिया के तीर लगने के बाद मनुष्य शरीर त्याग दिया।
माता देवकी के पुत्र
श्री कृष्ण देवकी के आठवें संतान थे। मामा कंस के वध के बाद उन्होंने देवकी को उनके सातों पुत्र से मिलवाया और फिर उन्हें आजाद कर दिया।
श्री कृष्ण के कई अन्य किस्से भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ