दादा साहब फाल्के पुरस्कार क्यों दिया जाता है? इससे जुड़ी 7 जरूरी बातें जानिए
By Priyanka Pal30, Sep 2024 11:58 AMjagranjosh.com
आज इस वेब स्टोरी में जानिए दादा साहब फाल्के किसे और क्यों दिया जाता है। क्या इस अवॉर्ड के बाद सुख - सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
भारतीय सिनेमा में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है, ये सम्मान फिल्म जगत में विशेष योगदान देने वाली फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों को दिया जाता है।
कौन थे दादा साहब
दादा साहब फाल्के भारतीय सिनेमा के ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पहली साइलेंट फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई और पूरे देश को एक नया सपना दिया।
वार्षिक पुरस्कार
यह सम्मान भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो भारतीय सिनेमा में किसी विशेष व्यक्ति को उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
स्थापना
दादा साहेब फाल्के अवार्ड की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की सौंवी जयंती के अवसर पर की गई थी।
मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के मौके पर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देता है।
योगदान
यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है।
अवॉर्ड के साथ राशि
भारत सरकार की ओर से, इस पुरस्कार में दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।