GEN Z Slang words: इन शब्दों का मीनिंग क्या आपको पता है?
By Priyanka Pal02, Feb 2024 01:43 PMjagranjosh.com
लैंग्वेज
भाषा एक जीवित इकाई है। जो लगातार नए तरीकों और सांस्कृतिक प्रभावों के अनुसार विकसित होती जा रही है। 80 - 90 के दशक में जन्में लोग और 90 से 2000 में जन्में लोगों ने जिन्हेें GenZ कहा जाता है। उन्होंने अपनी अलग भाषा को डेवलप किया है।
GEN Z
क्या आपको पता है GEN Z के द्वारा प्रयोग किए जानें वाले इन शब्दों के बारे में? अगर नहीं पता तो, आप आगे बताए जा रहे शब्दों के अर्थ आसानी से सीख सकते हैं।
YOLO - YOU ONLY LIVE ONCE
मिलेनियल्स और जेन-जेड अक्सर साहसिक निर्णयों या सहज कार्यों को उचित ठहराने के लिए YOLO का उपयोग करते हैं।
TBH - TO BE HONEST
GEN Z इस स्लैंग का यूज तब करते हैं, जब वे किसी वास्तविक राय को साझा करना चाहते हैं या किसी विशेष विषय, व्यक्ति या स्थिति के बारे में अपनी सच्ची भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं।
LIT - EXCITING OR AMAZING
इस स्लैंग का यूज अनुभवों, घटनाओं और उन लोगों के लिए प्रयोग करते हैं। जो उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए करते हैं।
FAM - CLOSE FRIENDS OR FAMILY
GEN Z इस स्लैंग का यूज करीबी दोस्तों के लिए करते हैं। जो उन्हें उनके परिवार के सदस्यों की तरह लगते हैं।
GOAT - GREATEST OF ALL TIME
जिसे GEN Z सबसे महान मानते हैं। वे उनके लिए GOAT स्लैंग का यूज करते हैं। साथ ही ये उन लोगों के लिए है जिन्होंने किसी चीज में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की होती हैं।
STAN - OVERZEALOUS FAN
GEN Z ये स्लैंग उन लोगों या कहें अपने उन प्रशंसकों के लिए करते हैं जो उन्हें पूरे दिल से सपोर्ट या प्रशंसा करते हैं। प्रभावशाली के लिए ये स्लैंग का प्रयोग आप भी कर सकते हैं।
SUS - SUSPICIOUS OR SKETCHY
इस स्लैंग का यूज अजीब व्यक्तियों के लिए किया जाता है। ये किसी के अजीब व्यवहार, और बैचेनी की भावना महसूस करने पर इस्तेमाल किया जाता है।