Shantanu Naidu की एजुकेशन और करियर के बारे में जानिए
By Priyanka Pal06, Feb 2025 11:40 AMjagranjosh.com
शांतनु नायडू
रतन टाटा के दोस्त शांतनु नायडू को टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स बनाया गया है। रतन टाटा को दोस्त शांतनु नायडू को टाटा समूह में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
पर्सनल असिस्टेंट
शांतनु रतन टाटा के पर्सनल असिस्टेंट थे, शांतनु हर समय साये की तरह रतन टाटा के साथ रहते थे, कई लोग तो उन्हें रतन टाटा का बेटा तक समझ लेते थे।
बचपन
शांतनु नायडू का जन्म 1993 में पुणे के एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उन्होंने 2014 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
ग्रेजुएशन
साल 2016 में कॉर्नेल जॉनसन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
लोन लेकर की पढ़ाई
शांतनु ने अपनी पढ़ाई के लिए रतन टाटा से एजुकेशन लोन लिया था। साल 2018 में पढ़ाई के बाद शांतनु टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन ऑफिस में बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर नियुक्त हुए थे।
करियर
उनके काम की सरहाना करते हुए रतन जी टाटा ने उन्हें अपना पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम दिया।
डॉग लवर
शांतनु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लावारिस कुत्तों को सड़क हादसों का शिकार होने से बचाने के लिए कई अभियान चलाए हैं। जिसकी सरहाना रतन जी टाटा ने भी की है।
बुजुर्गों की मदद
नायडू ने बुजुर्गों की मदद के लिए 2021 में एक वेंचर Goodfellows की शुरुआत की तो रतन टाटा में उसमें निवेश किया था।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
कौन हैं पूनम गुप्ता? जो राष्ट्रपति भवन में शादी करके रचेंगी इतिहास