By Mahima Sharan23, Mar 2025 01:37 PMjagranjosh.com
CUET UG परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। CUET UG परीक्षा NTA द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित की जाती है।
कितने अंकों की होती है परीक्षा?
CUET UG परीक्षा का पेपर कुल तीन खंडों में होता है, जिसमें भाषा, डोमेन और सामान्य परीक्षार्थी शामिल होते हैं। प्रत्येक खंड के लिए 50 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 40 प्रश्नों के उत्तर देना आवश्यक होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर 1 अंक कट भी जाते हैं। पूरा पेपर 200 अंकों का होता हैं।
कितने क्वालीफाइंग अंक होने चाहिए?
CUET के लिए कोई न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक तय नहीं है। छात्रों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, SC/ST/PWD छात्रों के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
ऐसे करें तैयारी
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए 12वीं का पूरा सिलेबल पढ़ें। इसके साथ ही एनटीए परीक्षा पैटर्न को समझकर उसी के अनुसार तैयारी करें।
मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
नियमित तौर पर मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें। ऐसा करने से आपको परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार समझने का मौका मिलता है।
कमजोर विषयों पर ध्यान दें
अपनी कमजोर विषयों की पहचान करें और उन पर खास ध्यान देकर सुधार करें।
इस तरह से आप सीयूइटी की परीक्षा दे सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ