जानिये किस युद्ध ने किया विजयनगर साम्राज्य का अंत ?


By Priyanka Pal11, Jan 2023 12:27 PMjagranjosh.com

भारत के सबसे विनाशकारी युद्धों में से एक है तालीकोटा युद्ध जिसमें विजय नगर साम्राज्य को हार का सामना करना पड़ा था।

विजयनगर का यह युद्ध राक्षस तांगडी नामक एक गांव के पास लड़ा गया था।

यह युद्ध 23 जनवरी 1565ई. में दक्कन सल्तनत औऱ विजयनगर साम्राज्य के बीच लड़ा गया था।

तालीकोटा युद्ध के समय सदाशिव राय विजयनगर साम्राज्य के शासक थे माना जाता है कि उस समय सत्ता की सारी ताकत उनके मंत्री राम राय के हाथों में थी।

युद्ध की शुरूआत बीजापुर के सुल्तान अली आदिलशाह ने विजयनगर से रायचूर, मुद्गल, अदोना आदि किलों की वापसी की मांग की थी।

इस मांग को जब मंत्री रामराय ने ठुकरा दिया तब 23 जनवरी 1565 में संयुक्त सेनाओं और विजयनगर के बीच राक्षसी तंगडी युद्ध की शुरूआत हुई।

लेकिन रामराय विजयनगर के लिए अपनी जान लगाकर लड़े जिन्हें बाद में घेर के मार दिया गया जिसके बाद विजयनगर को खूब लूटा गया।

तालीकोटा के इस युद्ध ने विजयनगर के एक शानदार युग का अंत किया।

इतिहासकारों का मानना है कि विजयनगर को हार का सामना गिलानी भाइयों के विश्वासघात के कारण करना पड़ा।

जिसके बाद भारतीय राजनीति में विजयनगर साम्राज्य की प्रमुख्ता खत्म हो गई।

यह भी देखेंचोल वंश

XAT Answer Key 2023 (OUT): Get details here