पृथ्वी ने बनाया सबसे छोटे दिन का नया&रिकॉर्ड जानें, पूरी जानकारी।
By Gaurav Kumar02, Aug 2022 05:10 PMjagranjosh.com
पृथ्वी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे छोटे दिन का नया रिकॉर्ड बनाया है।
29 जुलाई को पृथ्वी ने 24 घंटे से 1.59 मिलीसेकंड कम समय में अपना चक्कर पूरा किया।
अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने वाले शोध संस्थानों के मुताबिक इससे पहले साल 2020 में पृथ्वी ने अपना सबसे छोटा दिन देखा था।
19 जुलाई 2020 को सबसे छोटा दिन माना गया था। यह सामान्य 24-घंटे के दिन से 1.47 मिलीसेकंड छोटा था।
2021 में पृथ्वी आम तौर पर बढ़ी हुई दर से घूमती रही और कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा। इंडिपेंडेंट के अनुसार धरती ने हाल ही में अपने घूमने की रफ्तार बढ़ाई है।
वैज्ञानिकों को अभी&पृथ्वी के घूमने की अलग-अलग रफ्तार का सही कारण पता नहीं है।
यदि पृथ्वी ने तेजी से चक्कर लगाना जारी रखा तो यह निगेटिव लीप सेकंड के रूप में सामने आ सकता है। इसका असर परमाणु घड़ी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर्स व संचार तंत्र पर पड़ सकता है।
Read More
Indian Flag History: Background of the National Flag