इन 7 बीमारियों के साइंटिफिक नाम जानिए
By Priyanka Pal
23, Jan 2025 02:45 PM
jagranjosh.com
कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें कई बार कुछ सवालों के जवाब पता ना होने के कारण आपके स्कोर ज्यादा आने से रह जाते हैं।
मिर्गी
यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मरीज को दौरे पड़ते हैं। मिर्गी का साइंटिफिक नाम एपिलेप्सी है।
पथरी
इसका साइंटिफिक नाम रीनल कैलकुलस है। इसे यूरोलिथियासिस भी कहा जाता है। जो आम तौर पर वयस्कों में पायी जाती है।
मुंह के छाले
पेट की गर्मी से मुंह में छाले हो जाते हैं। इसे साइंटिफिक लैंग्वेज में डॉक्टर एफ्थस अल्सर Canker Sore कहा जाता है।
बवासीर
इसे आम लोगों की समझ आए इसलिए पाइल्स भी कहा जाता है। इसका साइंटिफिक नाम होमोरोइड्स है।
टीबी
इस बीमारी में फेफड़ों प्रभावित हो जाते हैं, इसका मेडिकल या साइंटिफिक नाम ट्यूबरकुलोसिस है।
सूखी खुजली
त्वचा रोग में सूखी खुजली एक कॉमन बीमारी है। इसे साइंटिफिक या मेडिकल की लैंग्वेज में प्रूराईटिस के नाम से जाना जाता है।
पीलिया
पीलिया को इंग्लिश में जॉन्डिस बोला जाता है, जिसे आम लोग भी जानते हैं। तो वहीं साइंटिफिक नाम बताएं तो इसे हाइपरबिलिरुबिनेमिया कहा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
हायर स्टडी के लिए कौन से देश बेस्ट हैं?
Read More