‘वंदे भारत’ में आ रही अत्याधुनिक सीटें जानें, खासियत।


By Gaurav Kumar01, Aug 2022 11:40 AMjagranjosh.com

भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक ट्रेन ‘वंदे भारत’ में खास तरह की सीटें लगने जा रही हैं।

इसकी जिम्मेदारी देश की सबसे पुरानी स्टील कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड के पास है।

घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील इन सीटों की आपूर्ति सितंबर से शुरू करने जा रही है। ये सीटें देश में पहली बार किसी ट्रेन में लगेंगी और अब तक की सबसे सुविधायुक्त सीटें होंगी।

वंदे भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। यही वजह है कि इसे देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक माना जाता है।

ये खास तौर पर डिजाइन की गई सीट हैं और 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।

इनमें विमानों की सीटों की तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।&सीट फाइबर रिइंफोर्स्ड पॉलिमर (एफआरपी) की बनी हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस की 22 ट्रेनों के लिए सीटें मुहैया कराने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर का मूल्य करीब 145 करोड़ रुपए है।

Read More

Can Income Tax Dept extend the date for filing ITR?