Budget 2024: जानिए आखिर बजट 1 फरवरी को ही क्यों पेश किया जाता है?
By Priyanka Pal01, Feb 2024 11:06 AMjagranjosh.com
बजट
1 फरवरी 2024 को देश का अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है पहले बजट फरवरी महिने के अंत में पेश किया जाता था? आगे जानिए आखिर 1 फरवरी को बजट क्यों पेश किया जाने लगा।
देश का बजट
हर साल देश का बजट फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया जाता है। पहले ये बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था, जिसे बदलकर 1 फरवरी को जारी किया जानें लगा।
परंपरा तोड़ी
92 साल पुरानी ब्रिटिश काल की परंपरा को मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद तोड़ा गया। साल 2017 में 1 फरवरी को बजट पेश करने का ऐलान तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया था।
1 फरवरी को बजट पेश करने के कारण
1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के लिए बजट को बनाने के लिए समय मिल जाता है।
सरकार को 1 फरवरी को बजट पेश करने से जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को कायम करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाता है।
संसद में बजट
सालभर के बजट को 1फरवरी में पेश करने के लिए संसद को दोनों सदनों में चर्चा से गुजरना पड़ता है। संसद में इस विषय पर चर्चा कई हफ्तों तक चलती है।
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले बजट पर चर्चा और अनुमोदन करने के लिए इससे पर्याप्त समय मिल जाता है।
Top 8 Wildlife Sanctuaries In India For Kids To Explore!