कम या ज्यादा: कितना बोलते हैं आप? पहचाने अपनी सही पर्सनैलिटी


By Mahima Sharan25, Apr 2024 02:55 PMjagranjosh.com

बोलने से खुलेगा आपका राज

कुछ लोगों को बहुत कम बोलने की आदत होती है, वहीं कुछ लोग एक बार बोलना शुरू करते हैं तो तब तक नहीं रुकते, जब तक कोई बोर होकर उन्हें रुकने के लिए न कहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामने वाले के बोलने के तरीके से उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।

ऐसे करें पर्सनैलिटी की पहचान

जी हां, किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों के आकार, रंग, निशान और लक्षणों का अध्ययन करके उसके बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अनुसार किसी व्यक्ति के बोलने का तरीका उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। तो आइये जानते हैं कैसे-

जल्दी बोलने वाले लोग

जो लोग जल्दी-जल्दी बोलते हैं लेकिन स्पष्ट बोलने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। क्योंकि जल्दी-जल्दी बोलने के कारण ये न तो मन में कोई बात छिपाकर रखते हैं और न ही साफ-साफ कुछ कहते हैं। जिससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

धीरे बोलने वाले लोग

जो लोग बहुत धीमी आवाज में बात करते हैं उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसे लोग अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते।

आराम से बात करने वाले लोग

आराम से बात करते समय अचानक दहाड़ने लगते हैं, ऐसे लोग विद्वान होते हैं और इनका स्वभाव संयमित होता है। उन्हें पढ़ाई करना पसंद है।

ऊंची आवाज में बोलने वाले

जो लोग दूसरों की तुलना में ऊंची आवाज में बात करते हैं, ऐसे लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये लोग जिद्दी होते हैं और अपनी राय दूसरों पर थोपने वाले होते हैं।

गंभीरता और संतुलन

जो लोग बात करते समय गंभीरता और संतुलन दिखाते हैं वे अपने काम और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। ये लोग अपना काम व्यवस्थित तरीके से करते हैं।

तो कैसा है आपके बोलने का तरीका? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

6 Things You Should Keep Private To Be Successful In Life