भारत का पहला 'सिटी ऑफ लिटरेचर' बना कोझिकोड
By Priyanka Pal
25, Jun 2024 12:15 PM
jagranjosh.com
केरल के कोझिकोड को सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इसे यूनेस्को ने भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर घोषित किया है।
साहित्य श्रेणी में कोझिकोड
कोझिकोड अरब सागर के तट पर स्थित एक नगर है। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड ने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की साहित्य श्रेणी में जगह बनाई थी।
समृद्ध सांस्कृतिक
राज्य के मंत्री एमबी राजेश ने कहा कि कोझिकोड ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से उपाधि हासिल की है।
बड़ा शहर
कोझिकोड केरल राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जिसे पहले कालीकट के नाम से भी जाना जाता था।
साहित्य महोत्सव
कोझिकोड में हर साल केरल साहित्य महोत्सव आयोजित किया जाता है। क्या आपको पता है यहां 500 लाइब्रेरी हैं।
लिटरेसी रेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर घोषित होने वाले इस शहर में लिटरेसी रेट 96.8% है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Top 7 Famous Art Galleries Across The World
Read More