By Priyanka Pal16, Jan 2025 11:42 AMjagranjosh.com
तेजी से शहरीकरण होने के कारण भारतीय शहरों की आबादी बढ़ती जा रही है, जानिए भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों के बारे में।
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में हर साल आबादी की बढ़त देखने को मिलती है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि यहां की आबादी 3.38 करोड़ हो गई है।
मुंबई
सपनों का शहर रहने और गुजर – बसर करने के लिए सबसे महंगा है। यहां भी हर साल लोगों की जनसंख्या बढ़ती नजर आती है, यहां कि आबादी 2.16 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
कोलकाता
भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता लगभग 15.6 मिलियन की बड़ी आबादी के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। साहित्य, संगीत और कला में इसकी गहरी जड़ें हैं।
बेंगलुरु
यह 14 मिलियन से अधिक लोगों का घर है और इसे अपने समृद्ध प्रौद्योगिकी क्षेत्र को देखते हुए 'भारत की सिलिकॉन वैली' के रूप में जाना जाता है।
चेन्नई
चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है। 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, यह चौथा सबसे बड़ा नगर और भारत में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला नगर रहा था।
हैंदराबाद
हैदराबाद भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है। यह नगर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद की आबादी 1.10 करोड़ तक पहुंच गई है।
अहमदाबाद
अहमदाबाद भारत के गुजरात राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह 88.54 जनसंख्या के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Good Samaritan Scheme: सड़क हादसों में घायलों की मदद करने से मिलेगी मोटी रकम