By Priyanka Pal09, Apr 2025 06:00 AMjagranjosh.com
जनरल नॉलेज
मक्का दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में से एक है, जो अरबों लोगों के लिए मुख्य अनाज का काम करती है।
क्या आप जानते हैं
क्या आप जानते हैं वैश्विक मक्का उत्पादन में कौन सा देश सबसे आगे है। जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
वैश्विक मक्का उत्पादन
साल 2023 में, वैश्विक मक्का उत्पादन में थोड़ी गिरावट देखी गई। साल 2024 - 25 के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मक्का उत्पादन में 1.233 बिलियन मीट्रिक टन की ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई थी।
मक्का उत्पादक देश
संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश है। जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए मक्का की खेती करता है।
दूसरा सबसे बड़ा देश
चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मक्का उत्पादक है। यहां सरकारी सहायता और तकनीकी उन्नति मक्का उत्पादन को बढ़ावा देती है।
तीसरा बड़ा मक्का उत्पादक देश
ब्राजील दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मक्का उत्पादक होने का दावा करता है। मक्का देश की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण कृषि वस्तु है।
वार्षिक उत्पादन
129 मिलियन टन के वार्षिक उत्पादन के साथ, 33% निर्यात किया जाता है। 12% औद्योगिक प्रक्रियाओं में उपयोग किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।