By Priyanka Pal17, May 2024 12:23 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं, विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कौन सी हैंं? यदि नहीं तो यहां जानिए देश की 8 अर्थव्यवस्थाएं।
संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद 26,462 बिलियन डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 80,399 डॉलर है।
चीन
यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिसका घरेलू उत्पाद 19,374 बिलियन और प्रति व्यक्ति आय 13,724 डॉलर है।
जापान
विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, इसका घरेलू उत्पाद 4,411 अरब डॉलर है। तो वहीं प्रति व्यक्ति आय 35,395 डॉलर है।
जर्मनी
यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका सकल घरेलू उत्पाद 4,309 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 51,432 डॉलर है।
भारत
प्राप्त डेटा के अनुसार, भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है। भार पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सका सकल घरेलू उत्पाद 3,755 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 2,389 डॉलर है।
यूनाइटेड किंगडम
विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था। इसका सकल घरेलू उत्पाद 3,159 बिलियन डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 45,850 डॉलर है।
फ्रांस
विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। इसका सकल घरेलू उत्पाद 2,782 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 46,314 डॉलर है।
इटली
दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इटली है। इसका सकल घरेलू उत्पाद 2,170 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 35,810 डॉलर है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।