By Mahima Sharan25, May 2024 09:15 AMjagranjosh.com
सबसे शक्तिशाली साम्राज्य
यह दुनिया वही जीतता है जिसने अपनी ताकत का दम दिखाया है। चाहे सिकंदर हो या चंगेज खान, इन सभी ने अपनी वीरता से एक ऐसा साम्राज्य स्थापित किया है। आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य के बारे में-
माया सभ्यता साम्राज्य
माया सभ्यता साम्राज्य को दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता माना जाता है। यह सभ्यता लगभग 3 हजार वर्ष पुरानी मानी जाती है।
फ्रांसीसी साम्राज्य सभ्यता
फ्रांसीसी साम्राज्य दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक है। कहा जाता है कि फ्रांसीसी साम्राज्य ने दुनिया के 10 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसी वजह से फ्रेंच पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक बन गई थी।
रोमन साम्राज्य की सभ्यता
रोमन दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक हैं। यह साम्राज्य यूरोप के इतिहास में संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
ब्रिटिश साम्राज्य
ब्रिटिश साम्राज्य अब तक का सबसे बड़ा साम्राज्य माना जाता है। इसका शासन पूरे यूरोप और एशिया में फैल गया। इतिहास में कहा गया है कि ब्रिटिश साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता था।
मुग़ल साम्राज्य
इस साम्राज्य के बारे में कौन नहीं जानता? तुर्की-मंगोल शासन का अधिकांश केंद्र भारतीय उपमहाद्वीप पर था। आंकड़ों पर नजर डालें तो इसका शासन बांग्लादेश से लेकर पश्चिम में बलूचिस्तान और यहां तक कि उत्तर में कश्मीर तक फैला था।
ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य, जिनकी ताकत का कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ