By Priyanka Pal01, Feb 2025 12:00 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं कि भारत में किस शहर को मखाने का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस वेब स्टोरी में जानिए मखाने के शहर के बारे में।
खेती
सर्दी यानि कि नवंबर में इसकी नर्सरी डाली जाती है और तीन से चार माह बीत जाने के बाद इसकी रोपाई की जाती है। पानी में बीज डालने पर कुछ महीने के बाद इसके बीज फूटते हैं और पौधे का रूप लेते हैं।
मखाने का शहर
बिहार के उत्तरी क्षेत्र को मखाने के शहर के नाम से जाना जाता है। दरभंगा और मधुबनी समेत आस-पास के जिलों में मखाने की खेती की जाती है।
उत्पादन
विश्व का करीब 90 फीसदी मखाने का उत्पादन भारत में ही होता है। इसमें भी करीब 80 फीसदी मखाना उत्पादन उत्तरी बिहार में होता है।
रिसर्च
यहां मखानों की प्रजाति पर शोध कर मखानों की गुणवत्ता को बेहतर करने पर जोर दिया जाता है। साथ ही मखाने की खेती बढ़ाने पर भी काम किया जाता है।
मखाने की खेती
मखाने की खेती के लिए चार से पांच फीट तक पानी भरा होता है, इसलिए इसकी खेती अक्सर तालाब में की जाती है।
बजट 2025
बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने का वित्त मंत्री ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मखाना के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री धन ध्यान कृषि योजना
इसके तहत तहत कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिले शामिल किए जाएंगे। इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which Country IsThe Largest Producer Of Coriander?