किशमिश का उत्पादन भारत के किस राज्य में अधिक होता है?
By Priyanka Pal29, Mar 2025 10:00 AMjagranjosh.com
किशमिश
सूखे अंगूर होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से मीठे, स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जिसकी गिनती ड्राई फ्रूट्स में की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के किस राज्य में इसका अधिक उत्पादन किया जाता है।
किशमिश के फायदे
किशमिश एक प्राकृतिक सुपरफूड है, जो शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है।
किशमिश में पोषक तत्व
किशमिश में प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।
किशमिश का अधिक उत्पादक राज्य
भारत में होने वाले कुल किशमिश के उत्पादन में करीब 75 फीसदी किशमिश का उत्पादन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में ही होता है।
किशमिश उत्पादक अन्य राज्य
भारत में महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान में भी किशमिश का अधिक उत्पदान किया जाता है।
किशमिश के प्रकार
किशमिश प्रमुख रूप से दो प्रकार की होती है, जिसमें बेदाना किशमिश और दूसरी मुन्नक्का किशमिश जिसमें बीज होते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत के किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं?