दुनिया में रेशम का उत्पादन करने वाला देश


By Priyanka Pal01, Apr 2025 06:00 AMjagranjosh.com

जनरल नॉलेज

रेशम दुनियाभर में लोकप्रिय है, जो अपनी कोमलता और चमक के लिए प्रसिद्ध है। रेशम के उत्पादन का एक समृद्ध इतिहास है। लेकिन क्या आप उस देश का नाम बता सकते हैं जो दुनियाभर में इसके उत्पादन के लिए जाना जाता है।

रेशम का उत्पादन

चीन वैश्विक स्तर पर रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है। चीन दुनिया के रेशम उत्पादन में लगभग 70% का योगदान देता है।

चीन में रेशम का उत्पादन

चीन में सालाना 46,700 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन करता है। हजारों सालों से चली आ रही परंपरा के कारण सिल्क का उत्पादन वहां अधिक होता है।

ऐतिहासिक विरासत

चीन में, रेशम उत्पादन प्राचीन तकनीकों और आधुनिक है। जो इसे ऐतिहासिक विरासत और समकालीन नवाचार दोनों का प्रतीक बनाता है।

रेशम बनाने का प्रोसेस

रेशम के उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों को उनके कोकून के लिए पाला जाता है। जिन्हें बाद में रेशम के धागे के रूप में बनाया जाता है।

रेशम के खेत

चीन की विविध जलवायु रेशम उत्पादन के लिए अच्छी है। झेजियांग, जियांग्सू और सिचुआन के क्षेत्र विशेष रूप से अपने रेशम खेतों के लिए जाने जाते हैं।

पारंपरिक रेशम

चीन ने पारंपरिक रेशम उत्पादन तकनीकों को संरक्षित रखा है, जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इसी के साथ ये अपनी बेस्ट क्वालिटी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

रेशम के कीड़े पालना

रेशम के कीड़ों को नियंत्रित वातावरण में पाला जाता है। वे शहतूत की पत्तियों को खाते हैं, जो उनके विकास और रेशम की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What is Tarrif? Check Out Kinds Of Tarrif In India!