ऐसा देश जहां होती है 6 महीने दिन और 6 महीने रात


By Mahima Sharan28, Mar 2025 09:00 AMjagranjosh.com

कैसे होते है आम दिन के 24 घंटे

अगर हम अपने दैनिक जीवन की बात करें, तो एक दिन यानी 24 घंटों में करीब 12 घंटे दिन और 12 घंटे की रात होती है। हर एक रात के बाद दोबारा सुबह होती है, इसी तरह समय का पहिया चलता रहता है। लेकिन, क्या हो अगर हम आपसे ये कहे कि दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है, जहां 6 महीने की दिन और 6 महीनों की रातें होती है।

एक ऐसा देश जहां 6 महीने की होती है रातें

आज हम एक ऐसे देश की बात करेंगे, जहां के लोगों को 6 महीनों तक अंधेरे में ही अपना जीवन बिताना पड़ता है। वहीं, करीब 6 महीने तक वहां लगातार दिन होता है। क्या आप उन देश के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं 99% लोगों को इसके बारे में नहीं पता।

नॉर्वे में 6 महीने नहीं होता सूर्यास्त

दरअसल हम नॉर्वे की बात कर रहे हैं। नॉर्वे एक ऐसा देश है, जहां 76 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता। इसके अलावे स्वीडन, कनाडा, फिनलैंड, अलास्का और आइसलैंड में भी ऐसा होता है।

खत्म हो जाती है पृथ्वी

ऐसा माना जाता है कि नॉर्वे दुनिया का आखिरी देश है, जहां पृथ्वी खत्म हो जाती है। यह देश उत्तरी पोल के पास मौजूद है। उत्तरी पोल के पास ही पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और यही कारण है नॉर्वे को दुनिया का आखिरी देश कहा जाता है।

टूरिस्ट प्लेस

यहां सर्दी इतनी ज्यादा पड़ती है कि लोगों को सूरज देखना भी नसीब नहीं हो पाता, वहीं गर्मियों में यहां सूर्य अस्त ही नहीं होता है। बता दें कि दुनिया भर से लोग इस देश की अनोखी प्रकृति को एक्पीरियंस करने आते हैं।

गर्मियों में भी दिखती है बर्फ

आपका यह जानकर हैरान हो सकती है कि यहां गर्मियों के दिनों में भी बर्फ जमती है। जिस वक्त दुनिया भर के लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहता है, उस वक्त यह देश बर्फ की चादर से ढका रहता है।

नॉर्वे का यह अजीब मौसम ही लोगों को आकर्षित करता है और देश-दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Which Region Of India Is Known As The Basalt Region?