लास्ट ईयर पेपर से ऐसे करें प्रैक्टिस


By Priyanka Pal11, Jan 2025 10:53 AMjagranjosh.com

अपनी एग्जाम की पूरी तैयारी के बाद आप प्रैक्टिस पेपर के बाद लास्ट ईयर के पेपर के साथ एग्जाम की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। ये तैयारी आपको एग्जाम को सॉल्व करने से लेकर आंसर को अंटेंड करने का सही तरीका समझ आता है।

समय सीमा

एग्जाम के समय के मुताबिक पेपर सॉल्व करने की कोशिश करें। घड़ी देखकर तय करें कि आपको हर सेक्शन में कितना समय देना है।

पैटर्न समझें

पिछले साल के पेपर देखकर प्रश्नों का पैटर्न समझें, यह जानें कि कौन से टॉपिक्स बार-बार आते हैं। बार-बार आने वाले प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें।

कमजोरियों को पहचानें

पेपर हल करने के बाद उन सवालों पर ध्यान दें जो गलत हुए। अपनी कमजोर टॉपिक्स को पहचानें और उन पर ज्यादा प्रैक्टिस करें।

समझदारी से आंसर लिखें

उत्तर लिखने का सही तरीका सीखें, जितना जरूरी हो उतना ही लिखें। पॉइंट्स और डायग्राम का इस्तेमाल करें, ताकि उत्तर प्रभावशाली लगे।

ग्रुप स्टडी

दोस्तों के साथ मिलकर पेपर डिस्कस करें। अलग-अलग प्रश्नों के उत्तर समझें और बेहतर तरीके खोजें।

रिकॉर्ड रखें

हर बार पेपर हल करने के बाद अपने स्कोर को नोट करें। यह देखें कि क्या आप हर बार बेहतर कर रहे हैं। प्रोग्रेस को ट्रैक करना मोटिवेशनल होता है।

रिविजन

लास्ट ईयर के पेपर को रिविजन के लिए भी इस्तेमाल करें, पेपर के एक हफ्ते पहले इन्हें दोबारा हल करें। यह आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Can Customs Officers Stop Anyone At The Airport?