By Priyanka Pal02, Jul 2024 06:00 AMjagranjosh.com
अगर आप घर में रहकर ही कुछ भाषाओं का ज्ञान हासिल करना चाहते हैं, तो आगे जानिए ऐसी 7 यूरोपीयन लैंग्वेज के बारे में, जिन्हें घर पर ही रहकर आसानी से सीख सकते हैं।
स्पेनिश
स्पेनिश दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे सीखने के लिए ऑनलाइन कोर्स, यूट्यूब वीडियो, और मोबाइल ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। स्पेनिश में रोजमर्रा की बोलचाल और व्याकरण सीखना काफी सरल है।
फ्रेंच
फ्रेंच एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय भाषा है। इसे सीखने के लिए आप ऑनलाइन ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। फ्रेंच में बहुत से शब्द अंग्रेजी के समान होते हैं, जिससे इसे सीखना आसान हो जाता है।
जर्मन
जर्मन भाषा का व्याकरण थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन यह बहुत ही सटीक और उपयोगी भाषा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कि Deutsche Welle और BBC Languages पर कई फ्री कोर्स उपलब्ध हैं।
इटालियन
इटालियन भाषा सीखना गाना सुनने जैसा है। यह भाषा रोमांस लैंग्वेज फैमिली का हिस्सा है और इसे सीखना बहुत ही आनंददायक हो सकता है। Memrise और Mondly जैसे ऐप्स इसके लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं।
पुर्तगाली
पुर्तगाली ब्राजील और पुर्तगाल की आधिकारिक भाषा है। इसे सीखने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। इसमें स्पेनिश से काफी समानताएँ हैं, जिससे इसे सीखना थोड़ा आसान हो सकता है।
रूसी
रूसी भाषा सीखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इसका लिपि अलग होता है। लेकिन, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और समृद्ध भाषा है। मोबाइन ऐप से सीख सकते हैं।
डच
डच भाषा को सीखना अपेक्षाकृत आसान है, विशेषकर यदि आप पहले से ही अंग्रेजी जानते हैं। यह भाषा न केवल नीदरलैंड्स में बल्कि बेल्जियम के कुछ हिस्सों में भी बोली जाती है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
फार्मेसी क्षेत्र में मिलती है अच्छी सैलरी, ये हैं करियर ऑप्शंस