Personality Traits: लेफ्ट हैंडेड लोगों में होती हैं ये 8 आदतें
By Priyanka Pal09, Apr 2024 06:45 PMjagranjosh.com
बाएं हाथ के व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है? बाएं हाथ के व्यक्तित्व के बारे में साइकोलॉजी क्या कहती है? बाएं हाथ के व्यक्ति में क्या है खास? जानिए इन लोगों की कुछ बेहतरीन आदतों के बारे में।
उपलब्धि
बाएं हाथ वाले व्यक्ति छोटी उम्र से ही चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर लेते हैं। उनमें मौजूद न केवल प्रोफेशनल लाइफ के लिए कौशल बल्कि रिएल लाइफ में भी वह काफी कूल होते हैं।
चुनौती
बाएं हाथ के लोगों को समस्याओं से लड़ते देखा जा सकता है। यह चुनौतियों का सामना बड़ी आसानी से कर लेते हैं। इनके पास हर प्रॉब्लम को सौल्युशन मौजूद होता है।
धैर्य
आपके आस - पास या आप खुद भी अगर बाएं हाथ वाले व्यक्ति हैं तो इन लोगों में धैर्य बहुत ज्यादा होता है। यह अपना जीवन हड़बड़ी या घबराहट के साथ नहीं बिताते बल्कि आराम से जीना पंसद करते हैं।
आईक्यू
उनका आईक्यू स्तर आमतौर पर दाएं हाथ के लोगों की तुलना में अधिक होता है। यह लोग बाकि लोगों की तुलना में अधिक बुद्धिमान होते हैं। बाएं हाथ के लोगों ने छोटी उम्र से ही समाधान निकालना और अपने लाभ के लिए उपकरणों का उपयोग करना सीख लिया होता है।
क्रिएटिव
बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का दिमाग दाएं हाथ पर हावि होती है। यह उन्हें काफी रचनात्मक बनाता है। वे अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करते हैं।
भाषा कौशल
यह लोग पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों में बात करने का ढंग जानते हैं। इनके बात करने का तरीका दूसरों से अलग बनाता है।
करियर
बाएं हाथ के लोगों में नेतृत्व क्षमता भी बहुत अच्छी होती है । बाएं हाथ के लोग अच्छे कलाकार, निर्माता और खिलाड़ी भी बनते हैं। किसी समस्या या स्थिति को अधिक सहजता से देखते हैं।
सोच
बाएं हाथ के लोगों की सोच भिन्न होती है , जिसका अर्थ है कि वे किसी समस्या को हमेशा अलग दृष्टि से देखते हैं। यह लोग बहुत भावुक तो नहीं पर लोगों की तकलीफों को आसानी से समझते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत का सबसे अमीर गांव यहां सुख - सुविधाओं की नहीं है कमीं