'The 7 Habits Of Highly Effective People' से सीखें जीवन के ये बेहतरीन सबक


By Mahima Sharan09, Sep 2024 01:34 PMjagranjosh.com

हैबिट्स ऑफ

द 7 हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपल आर. स्टीफन कोवे ने लिखी है। यह किताब हमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के जीवन जीने के तरीकों के बारे में बताती हैं। अगर आप अपने जीवन में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो आपको एक बार इस किताब को जरूरी पढ़नी चाहिए।  आइए जानते हैं प्रभावशाली लोगों के रहने के तरीके-

हैबिट्स 1: एक्टिव रहें

बदलती दुनिया में खुद को एक्टिव रखना बेहद ही जरूरी है। इसलिए जिन विकल्पों को आपने चुना है उसकी जिम्मेदारी लें, और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।

हैबिट्स 2: अंत को ध्यान में रखकर शुरुआत करें

किसी भी लक्ष्य को निर्धारित करने से पहले आपको एक बार उसके अंत के बारे में जरूर सोचना चाहिए, और यह तब ही संभव है जब आप सही तरीके से प्लानिंग करें। इसलिए लक्ष्य तैयार करें, लेकिन उसे हासिल करने के लिए योजना बनाएं।

हैबिट्स  3: चीजों को प्राथमिकता दें

अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें और अपने पिछले लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने समय का उपयोग उसी के अनुसार करें। चीजों को प्राथमिकता देने से हम  जरूरी चीजों पर सही से ध्यान दे पाते हैं और इससे हमारा समय भी बचता है।

हैबिट्स  4:जीत के बारे में सोचें

खुद को मोटिवेट रखने के लिए पॉजिटिव चीजों पर फोकस रखें। जो भी काम आपने शुरू किया है उसमें कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपको केवल जीत के बारे में सोचना है। ऐसा करने से आप निगेटिव चीजों से अपने मन को भटका सकते हैं।

हैबिट्स  5: पहले चीजों को समझें

एक प्रभावशाली व्यक्ति चीजों पर पहले खुद समझता है फिर दूसरों को समझाता है। इसलिए पहले समझने की कोशिश करें, फिर दूसरों के दृष्टिकोण और जरूरतों को समझें और फिर प्रभावित करने की कोशिश करें।

हैबिट्स  6: तालमेल बिठाएं

जीवन में तालमेल का होना बेहद ही जरूरी है, वरना परिस्थिति आपको नियंत्रण से बाहर जा सकती है। अगर आप अधिक हासिल करना चाहते हैं, तो अपने आस-पास की सभी चीजों के साथ तालमेल बिठाएं।

हैबिट्स  7: बेहतर बनने की कोशिश

हमेशा खुद को बेहतर बनाने और विकसित करने की कोशिश करें। एस प्रभावशाली व्यक्ति में सीखने की ललक होती है। वे हमेशा नई चीजों के प्रति बेहद ही उत्साहित होते हैं।

अगर आप एक प्रभावशाली व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो इन आदतों को खुद में विकसित करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

पर्सनैलिटी निखारने में बड़े काम आएंगे ये 5 छोटे उपाय