दूसरों के व्यवहार से अपने मन की शांति को नष्ट न करें - दलाई लामा
By Priyanka Pal08, Mar 2024 06:00 AMjagranjosh.com
दलाई लामा के विचार
दलाई लामा के विचार आध्यात्म और सकारात्मकता से सम्बंधित हैं। दलाई लामा का नाम दुनिया के शांतिदूतों में शुमार है। आगे जानिए दलाई लामा के वो विचार जो आपके अंदर जगा देंगे जोश।
अच्छाई
तुम्हारा उदेश्य किसी दूसरे से अच्छा होना नहीं बल्कि जैसे तुम पहले थे उससे अच्छा होना, होना चाहिए। आपकी अच्छाई दुनिया के लिए भी सार्थक है और आपके लिए भी। हमेशा सही रास्ते पर चलना सीखें।
मित्र
पुराने मित्र बिछड़ जाते हैं, नए मित्र मिल जाते हैं। ये दिनों की तरह है, जैसे पुराना दिन बीत जाता है और नया दिन आ जाता है। लेकिन महत्वपूर्ण है उसे सार्थक बनाना। चाहे वह एक सार्थक मित्र हो या सार्थक दिन।
शांति
हम बाहरी दुनिया में शांति कभी नहीं प्राप्त सकते हैं। जब तक हम खुद के साथ शांति न बना लें। हमेशा दूसरों के लिए शांति से डिसीजन लेना जानें। क्योकि दुनिया में बड़े से बड़े फैसले भी शांति में होकर ही लिए जाते हैं।
मेहनत
खुशी बनी बनाई नहीं मिलती उसके लिए तुम्हे कदम बढ़ाना पड़ेगा। जीवन में कोई भी सफल व्यक्ति तभी सफल बनता है जब वह मेहनत करता है। चुनौतियों से लड़ना जानता है।
मददगार
दूसरों की मदद कर सकते हैं तो करें, ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम उन्हें नुकसान मत पहुंचाएं। किसी के लिए कभी बुरा न सोचें।
दयावान
जब तक संभव हो सके दयावान रहें। यह हमेशा संभव है। क्योंकि दयावान व्यक्ति सबसे बुद्धिमान कहलाता है।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बीआर अंबेडकर की इन बातों से छात्रों को लेनी चाहिए प्रेरणा