ऐनी फ्रैंक की जिंदगी से लें ये 5 सबक


By Priyanka Pal15, Mar 2024 06:48 PMjagranjosh.com

ऐनी फ्रैंक

ऐनी फ्रैंक एक यहूदी थीं। जिनका जन्म 12 जून 1929 में हुआ था। उनके द्वारा लिखी गयी डायरी द स्टोरी ऑफ ए यंग गर्ल ने उनके मरने बाद प्रसिद्धि पायी। हिटलर के जर्मन कब्जे के दौरान ऐनी फ्रैंक का परिवार भी इसकी चपेट में आया था। मुत्यु के इतने नजदीक होने के बावजूद वह रोज़ाना डायरी लिखा करती थीं। आगे जानिए उनकी जिंदगी से सीखने वाले सबकों के बारे में।c

सपनों के पीछे भागो

आपके सपने आपकी उम्मीदों को जगाने का काम करते हैं। अगर आप उन्हें पा लेते हैं, तो दुनिया की सबसे बड़ी ताकत आपके हाथों में ही महसूस होने लगती है। सबकुछ न होने के बाद भी आपको अपने सपनों के पीछे भागना चाहिए।

खुद के जैसा बनें

हमेशा कोशिश करें की आप किसी से प्रेरणा जरूर लें लेकिन उसकी कॉपी न करें। हमेशा खुद के अंदर कुछ नया खोजें और उसे अपनी हिम्मत बनाएं। जीवन में खुद के जैसा बनने की होड़ बहुत ही कम लोगो में होती है।

हर किसी से कुछ सीखें

सेल्फिश न बनें जीवन में आगे निकलने के लिए आपको हर किसी से कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। यहां तक कि बुरे से बुरे व्यक्ति और यहां तक कि बुरे समय से भी आपको हमेशा सीखते रहना चाहिए।

सुधार करें

आप जिन चीजों को दुनिया में बदलता हुआ देखना चाहते हैं, कोशिश करें कि आप वह बदलाव पहले खुद के अंदर लाएं। आपके साथ जो कुछ भी हो उससे कुछ न कुछ जरूर सीखें। अपनी गलतियों से खुद को सुधारना सीखें।

मानवता

यह बात हमेशा याद रखें कि आप कुछ भी होने से पहले एक इंसान हैं। जीवन में मानवतावादी सिद्धांतों को अपनाना सीखें। सभी के साथ समान व्यवहार करें। हमेशा लोगों कि कमियां न निकालें थोड़ी अच्छाई से भी जीना सीखें।

सुंदरता

हम सभी के अंदर एक सुंदरता होती है। उसे आप दवाने की बजाए बाहर निकाले। आपकी अच्छी आदतें दूसरों के लिए और आपके खुद के लिए जीवन को सफल बनाने का काम करती हैं। जीवन मात्र उनके लिए जरूरी नहीं है जो जीना चाहते हैं बल्कि उनके लिए भी है जो नहीं जीना चाहते।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Positive Thinking Quotes To Achieve Success In Life