जीने का नजरिया बदल देंगी प्रेमचंद की ये बातें


By Mahima Sharan11, Jun 2023 02:06 AMjagranjosh.com

जिंदगी

सोने और खाने का नाम जिंदगी नहीं है, आगे बढ़ते रहने की लगन का नाम ही जिंदगी हैं।

सम्मान

दौलतमंद आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका नहीं, उसकी दौलत का सम्मान है।

सुख

जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में है, उनको लूटने में नहीं।

प्रेम

प्रेम एक बीज है, जो एक बार जमकर फिर बड़ी मुश्किल से उखड़ता है।

कठिन परीक्षा

संतान वह सबसे कठिन परीक्षा है जो ईश्वर ने मनुष्य को परखने के लिए गढ़ी है।

घर

आकाश में उड़ने वाले पंछी को भी अपना घर याद आता है।

अन्याय

अन्याय होने पर चुप रहना, अन्याय करने के ही समान है।

सीनियर रिपोर्टर हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी