कृष्ण के जीवन से सीखें ये 7 अच्छी आदतें


By Priyanka Pal26, Aug 2024 05:00 AMjagranjosh.com

कृष्ण के जीवन से अच्छी आदतें

भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही मनुष्यों के लिए पाठ है। उनके जीवन से आप बहुत सी सीखें ले सकते हैं। कृष्ण के जीवन से 7 अच्छी आदतें।

काम, क्रोध और लोभ

श्रीकृष्ण कहते हैं किसी भी विषय वस्तु की अत्यधिक चाह करने पर वो न मिले तो मनुष्य को क्रोध आता है। जो कि किसी की भी बुद्धि भ्रष्ट कर सकता है।

कर्म

मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा काम करते रहना चाहिए। चाहे उसके सामने कितनी भी बड़ी परिस्थिती क्यों ना आ जाए।

धैर्य

मनुष्य जीवन में धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी है। जो हमें उचित निर्णय लेने में हेल्प करता है। धैर्य रखने वाला व्यक्ति जीवन में सबसे ज्यादा सीखता है।

मित्रता

दोस्ती हर व्यक्ति को दिल से निभानी चाहिए, इसमें छल कपट की भावना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति से दोस्ती उसकी हैसियत से नहीं करनी चाहिए।

सच

श्रीकृष्ण कहते हैं अगर आपके झूठ बोलने से किसी का भला होता है तो वह झूठ अच्छा है। लेकिन, अपनी गलतियों पर परदा डालने के लिए और दूसरों से छलावा करने के लिए बोला गया झूठ हानिकारक होता है।

सर्वोपरि

श्रीकृष्ण के अनुसार, कुल-कुटुंब से बड़ा है समाज, समाज से भी बढ़कर है देश, देश सर्वोपरि है किन्तु देश से भी बढ़कर होता है धर्म, संस्कार, सत्य जिसकी रक्षा हम सबको करनी चाहिए।

प्रेम

श्रीकृष्ण की कहानी पूरी प्रेम पर आधारित मिलती है। उन्होंने अपने जीवन में पृथ्वी के हर प्राणी और प्रकृति से प्रेम करना सिखाया है।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 8 Krishna Quotes On Karma Every Teenager Must Read