इतिहास की सफल महिलाओं से लें जीवन के ये 7 सबक


By Mahima Sharan25, Dec 2024 08:00 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं?

न की केवल विदेशों में बल्कि भारतीय इतिहास में भी कई ऐसी सफल महिलाएं, जिनकी सफलता की कहानी हम सभी को प्रेरित करती है। आज हम आपको भारत के इतिहास की 7 सबसे सफल महिलाओं के जीवन के सबक बताएंगे।

कल्पना चावला

कल्पना चावला भारतीय मूल की वह पहली महिला है, जो अंतरिक्ष पर गई हैं। उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया और साबित किया कि कड़ी मेहनत से सफलता मिलती है। उनकी कहानी हम लड़की को अपने सपनों के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

कस्तूरबा गांधी

कस्तूरबा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का समर्थन किया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सभी के लिए अहिंसा और न्याय को बढ़ावा दिया।

सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले ही वे महिला है, जिन्होने भारत में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था। उनका मानना ​​था कि शिक्षा समानता और सशक्तिकरण की कुंजी है। हर लड़की को शिक्षा का अधिकार है।

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उनका जीवन दिखाता है कि कड़ी मेहनत और साहस के दम पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी पास कर सकते हैं।

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीबों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दिखाया कि दयालुता और दूसरों की देखभाल करने से दुनिया बदल सकती है।

सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू ने केवल स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाई बल्कि जरूरत पड़ने पर लड़ाई भी लड़ी। उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने और बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की।

भारतीय मूल की ये महिलाएं हम सभी के लिए प्रेरणा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

विदेश में पढ़ाई करने के लिए जरूरी हैं ये 5 एग्जाम