By Mahima Sharan29, Oct 2024 01:14 PMjagranjosh.com
जया किशोरी की असली नाम
जया किशोरी बचपन से ही कृष्ण भक्त रही हैं। उनका परिवार शुरू से ही खाटू श्याम जी का भक्त रहा है। जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है, उनका जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और मां का नाम सोनिया शर्मा है।
गुरु जी ने दी उपाधि
जया किशोरी के गुरू पं श्री गोविन्दरामजी मिश्र ने जब श्री कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति और प्रेम देखा तब उन्होंने जया शर्मा को किशोरी जी की उपाधि दी। खाटू श्याम में उनका अथाह विश्वास है, इसलिए वे हर साल अपने परिवार वालों के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने जाती है।
कहा से की है पढ़ाई?
जया किशोरी कोलकाता की रहने वाली है और इसे लिए उनकी पूरी पढ़ाई भी वही से हुई है। उन्होंने श्री शिक्षा शियान कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बाद में उन्होंने ओपन स्कूल से बीकॉम की डिग्री ली।
बचपन से ही थीं होशियार
बता दें कि जया केवल 7 साल की थीं, जब उन्होंने कोलकाता में आयोजित वसंत उत्सव के दौरान गाना गाया था। वहीं, मात्र 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने संस्कृत में लिंगाष्टकम्, मधुराष्टकम्, श्रीरुद्राष्टकम्, रामाष्टकम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम्,शिव-तांडव स्तोत्रम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम् समेत कई स्तोत्रों से लोगों का मन लुभाया था।
कितनी लेती हैं फीस
जया किशोरी को एक कथा वाचक और भजन गायिका के रूप में जाना जाता है। जया किशोरी की एक कथा की फील करीब 10 लाख रुपए है और उनकी सलाना आय 2 करोड़ के आस-पास है। वहीं जया किशोरी अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दिव्यांग और अपंग लोगों के अस्पताल में दान करती है, इसके साथ ही वे गरीबों की आर्थिक मदद भी करती हैं।
जीवन की सही दिशा
जिस उम्र में लोगों को घूमने-फिरने का शौक होता है, उस उम्र में जया ने अपना मन पूरी तरह कृष्ण भक्ति में लगा लिया था। उनका कहना है जीवन की सही दिशा केवल भगवान की भक्ति से ही मिलती है। बेहद सादा जीवन जीने वाली जया किशोरी अपनी मधुर आवाज आवाज और प्रेरक कथाओं से सभी का मन जीत लेती है।
जया के अनुसार भक्ति में ही शक्ति है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ