LinkedIn Job 2024: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये 5 हैं टॉप करियर ऑप्शन


By Priyanka Pal06, May 2024 12:33 PMjagranjosh.com

करियर ऑप्शन

LinkedIn के मुताबिक आज जानिए ऐसी टॉप 5 जॉब्स के बारे में जो सबसे ज्यादा डिमांडिंग हैं। इसी के साथ इनका ग्रोथ रेट 79 परसेंट है।

क्लोजिंग मैनेजर

इस जॉब प्रोफाइन के लोगों का काम डील क्लोज करना होता है, चाहे फिर रिएल एस्टेट, सेल्स या मार्केटिंग और लोन डिपार्टमेंट में। इसके ग्रो करने का कारण कन्वेंस करने और नेगोशिएट करने का होता है।

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग स्पेशलिस्ट

LinkedIn के डेटा के अनुसार, इस जॉब का ग्रोथिंग रेट 25 प्रतिशत है। इस जॉब प्रोफाइन में अवेयरनेस या प्रोडक्ट की सैलिंग से जुड़े ऑब्जेक्टिव हो सकते हैं। इसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग समझना और कौन - कौन से प्लेटफॉर्म हैं। इसके साथ आपको इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट और ब्रैंड मैनेजमेंट को समझना होता है।

ड्रोन पाइलेट

साल 2026 मे यह नौकरी 12 से 15 हजार करोड़ की होने वाली है। इसमें आप सर्टिफाइड प्रोफेशनल बन सकते हो। गर्वमेंट ऑफ इंडिया आपको इसे सर्टिफाइ करती है। इसमें आपको लाइसेंस दिया जाएगा। इसमें आपको ड्रोन को मैनेज, ऑपरेट और डिटेक्ट करना, ट्रेक और इसके सेफ्टी रेगुलेशन को फॉलो करना सिखाया जाएगा।

ड्रोन पाइलेट क्राइटेरिया

इस जॉब के लिए आपका किसी बोर्ड से क्लास 10 कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स से पास होना चाहिए। इसी के साथ इंडिया में 87 इंस्टिट्यूट इसे ऑफर करते हैं।

डिजाइन स्पेशलिस्ट

ग्राफिक डिजाइनिंग, विजुअल डिजाइनिंग और प्रोडक्ट डिजाइनिंग इन्हीं कामों को करना डिजाइन स्पेशलिस्ट कहलाता है। इसमें करियर बनाने के लिए आपको क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। इसके लिए आप canva, python और ग्राफिक डिजाइनिंग।

पॉलिटिकल एनालिस्ट

जितने भी सोशल या राजनीतिक दिक्कते हैं उनके उपर रिसर्च करने का काम पॉलिटिकल एनालिस्ट का होता है। इसमें रिसर्च के साथ - साथ आपको रिपोर्ट भी बनानी होती है। इसके लिए रिसर्च, स्ट्रैटेजी, कैंपन मैनेजमेंट और पॉलिटिकल कंसल्टिंग स्किल्स की जरूरत होती है।

बताए गए जॉब प्रोफाइन LinkedIn के मुताबिक साल 2024 की सबसे डिमांडिंग और अनोखी नौकरियां हैं। इनकी डिमांड मार्केट में बढ़ने वाली है।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Best Companies For Computer Science Graduates