By Priyanka Pal23, Oct 2024 10:39 AMjagranjosh.com
झारखंड में कोई भी मुख्यमंत्री अब तक 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए कितने लोग कितनी बार सीएम बन चुके हैं।
बाबूलाल मरांडी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार वहां के सीएम बन चुके हैं। उनका कार्यकाल कुल 2 साल और 123 दिन तक का रह चुका है।
अर्जुन मुंडा
मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले अर्जुन मुंडा ने बिहार और झारखंड विधानसभा में खरसावां निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 5 साल और 303 दिन का रहा था।
शिबू सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन 3 बार सीएम बनाए जा चुके हैं। उन्होंने वहां 308 दिन का कार्यकाल दिया है।
मधु कोड़ा
मधु कोड़ा कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन के दौरान राज्य में 2006 से 2008 के बीच मुख्यमंत्री रहे थे। उनका निर्वाचन क्षेत्र जगन्नाथपुर रहा है। वह 1 साल के लिए झारखंड के सीएम रह चुके हैं।
हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामांकन की तारीख पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वह तीन बार सीएम के लिए खड़े हो चुके हैं। उन्होंने 5 साल और 307 दिन का कार्यकाल पूरा किया है।
रघुबर दास
रघुबर दास साल 2014 में 1 बार सीएम बनाए चा चुके हैं। वह झारखंड में अपना कार्यकाल 5 साल 1 दिन का पूरा कर चुके हैं।
चंपई सोरेन
वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं और झारखंड के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। वह 1 बार झारखंड के सीएम बन चुके हैं जिसमें उनका कार्यकाल 153 दिन का रहा था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।