By Priyanka Pal10, Mar 2025 06:56 PMjagranjosh.com
कनाडा के प्रधान मंत्रियों की सूची
बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री होंगे। कार्नी को लिबरल पार्टी के नेता चुना गया है। 59 साल के कार्नी कनाडा के पीएम के तौर पर जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। आगे जानिए कनाडा के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में।
जॉन ए. मैकडोनाल्ड
कनाडा के प्रथम प्रधानमंत्री सर जॉन ए. मैकडोनाल्ड थे, जो 1867 से 1873 तक इस पद पर रहे और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जस्टिन ट्रूडो
जस्टिन पियरे जेम्स ट्रूडो, उर्फ जस्टिन ट्रूडो 2015 से कनाडा के वर्तमान 23वें प्रधान मंत्री हैं। वह पूर्व कनाडाई प्रधान मंत्री पियरे जेम्स ट्रूडो के बेटे हैं। जिन्होंने 1968 से 1979 तक और 1980 से 1984 तक कार्यकाल संभाला है।
विलियम लियोन मैकेंजी किंग
कनाडा के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले विलियम लियोन मैकेंजी किंग ने कुल 21 साल और 154 दिन तक कनाडा की सेवा की है।
किम कैम्पबेल
एक कनाडाई राजनीतिज्ञ, वकील, राजनयिक और लेखिका हैं। जो 25 जून 1993 से 4 नवंबर 1993 तक कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री थीं।
जीन क्रेटियन
क्यूबेक के एक वकील , जीन क्रेटियन 1963 के चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए लिबरल के रूप में चुने गए थे । उन्होंने प्रधान मंत्री लेस्टर पियर्सन और पियरे ट्रूडो के मंत्रिमंडल में सेवा की।
पॉल मार्टिन
12 दिसंबर 2003 से 6 फरवरी 2006 तक कनाडा के राष्ट्रपति रहे हैं। इससे पहले वे जीन क्रेटियन की सरकार में वित्त मंत्री थे। वे कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता भी थे।
स्टीफन हार्पर
हार्पर को 1993 में कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में कैलगरी वेस्ट राइडिंग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।