GATE स्कोर से मिलेगा देश के टॉप 8 कॉलेज में एडमिशन
By Priyanka Pal17, Feb 2024 02:45 PMjagranjosh.com
कॉलेज एडमिशन
अगर आप MTech कोर्सेज के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं। बताए जा रहे देश के टॉप कॉलेज में GATE स्कोर के साथ एडमिशन ले सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
इसमें आप एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन, ओशयन इंजीनियरिंग और फिजिक्स के अलावा भी कई कोर्स कर सकते हैं । MTech कोर्सेज में GATE स्कोर की मदद से एडमिशन ले सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
इंस्टीट्यूट में आप MTech, मास्टर्स ऑफ साइंस, और PhD कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से MBA कोर्स भी कर सकते हैं। MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
इस इंस्टीट्यूट में आप IIT-B से इन डिपार्टमेंट्स में MTech, MSc MDes, MBA, MS और मास्टर्स इन डेवलपमेंट प्रैक्टिस जैसे कोर्स कर सकते हैं। MSc कोर्सेज में एडमिशन के लिए JAM क्वालिफाई करना जरूरी है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
यहां आप BTech+MTech ड्युल डिग्री, MSc, MBA, MDes, MTech जैसे प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा PhD प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एम्बेडड कंट्रोल एंड सॉफ्टवेयर, फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग, सिटी प्लानिंग, मल्टीमीडिया इन्फॉर्मेशन प्रोसेसिंग जैसे कोर्सेज में MTech कर सकते हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से MBA भी कर सकते हैं। इन कोर्सेज में GATE या CAT स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की
MTech और MSc कोर्सेज में IIT JAM, GATE, CAT, GMAT स्कोर के बेसिस पर मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं। यहां पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
मास्टर ऑफ साइंस बाई रिसर्च, मास्टर्स ऑफ साइंस बाई टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज में GATE, IIT JAM के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
BArch कोर्स में JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, MArch कोर्स में एडमिशन लेने के लिए GATE, NIMCET या IIT JAM एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।
ऐसी ही टॉप कॉलेज और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।