By Priyanka Pal16, Oct 2024 01:42 PMjagranjosh.com
नोबेल पुरस्कार 1901 में शुरू हुए थे, जिसे स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरू किया गया था। आज इस वेब स्टोरी में जानिए उन लोगों के बारे में जिन्हें मिला था पुरस्कार।
रवींद्रनाथ टैगोर
साल 1913 में साहित्य का नोबेल हासिल करने वाले रवींद्रनाथ टैगोर पूरे एशिया के पहले साहित्यकार थे। उन्हें अपनी रचना गीतांजलि के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया था।
सर चंद्रशेखर वेंकट रमन
साल 1930 में फिजिक्स के लिए सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हर गोबिंद खुराना
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार हर गोबिंद खुराना को 1968 में दिया गया था। उन्होंने जेनेटिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण में इसके कार्य के लिए काम किया था।
मदर टेरेसा
पीड़ित मानवता की सहायता के लिए मदर टेरेसा को शांति पुरस्कार 1979 में दिया गया था।
सुब्रमण्यन चंद्रशेखर
तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन के लिए उन्हें 1983 में यह सम्मान मिला था।
अमर्त्य सेन
साल 1988 में अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
वेंकटरमण रामकृष्णन
साल 2009 में उन्हें केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हमें यह समझने में मदद करते हैं कि कोशिकाओं में डीएनए कैसे व्यवस्थित होता है।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
India To Soon Get Its First Bullet Train, Check Details!