Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले विदेशी नेता


By Priyanka Pal24, Jan 2025 03:30 PMjagranjosh.com

हर साल, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह वह दिन है जब 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया था। जानिए पिछले पांच सालो में विदेश से आए महमानों के बारे में।

दक्षिण अफ्रीफा

साल 2019 में गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए दक्षिण अफ्रीफा से राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा आए थे।

ब्राज़िल

साल 2020 में गणतंत्र दिवस की परेड को देखने का अवसर ब्राजिल के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हासिल हुआ था।

यूनाइटेड किंगडम

साल 2021 में, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले थे। लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।

मिस्र

साल 2021 और 22 के समय में सारी दुनिया कोरोना का सामना कर रही थी इसलिए अतिथियों का आना रद्द हो गया था। साल 2023 की गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी शामिल हुए थे।

फ्रांस

साल 2024 में, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत में अतिथी बन कर आए थे। जिन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड देखी और भारत में दौरा भी किया।

साल 2025

इस साल भारत अपने 76वें गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारी कर रहा है, इस समारोह में देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, रक्षा क्षमताओं और प्रौद्योगिकी में प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

छोटी आदतें जो जीवन में लाती हैं बड़े बदलाव