इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्ती, लास्ट डेट से पहले कर दें अप्लाई


By Mahima Sharan24, Sep 2023 03:00 PMjagranjosh.com

सरकारी नौकरी

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्तियों की लिस्ट

यहां कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट मैनेजर और अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

लास्ट डेट नजदीक

भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, इसलिए यदि आप पात्र और इच्छुक हैं तो अब और देरी न करें क्योंकि कुछ रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आने वाली है।

नौकरी विवरण

हम आपको यहां इन नौकरियों का संक्षिप्त विवरण दे रहे हैं और विवरण के लिए आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023

आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 पदों पर भर्ती होनी है। इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in.पर आवेदन कर सकते हैं।

बीएसएससी इंटर स्तरीय सीसीई परीक्षा 2023

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 11098 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने और विवरण जानने के लिए bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

सेंट्रल रेलवे भर्ती

सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आवेदन करने के लिए आप सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcr.com. पर जा सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in. का पता है।

आरबीआई भर्ती 2023

भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पद पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट का पता है- Opportunities.rbi.org.in।

दिल्ली पुलिस के 7 हजार से ज्यादा पदों पर आई भर्ती, जानें योग्यता