औरंगजेब ने भारत में क्या-क्या बनवाया है?


By Mahima Sharan17, Mar 2025 01:17 PMjagranjosh.com

औरंगजेब द्वारा बनाई गई इमारत

मुगल शासक औरंगजेब में भारत में करीब 49 सालों तक राज किया है। इस दौरान औरंगजेब ने भारत में कई इमारतें, मस्जिदें और किले बनवाए हैं। आइए जानते हैं औरंगजेब ने अपने कार्यकाल के दौरान क्या-क्या बनवाया है।

मोती मस्जिद

दिल्ली के लाल किले के अंदर एक छोटी और सुंदर मस्जिद मौजूद है। साल 1662 में इसे औरंगजेब द्वारा सफेद संगमरमर से बनवाया गया है था। यह मस्जिद मोतियों की तरह चमकता है, इसलिए इसे मोती मस्जिद कहा जाता है।

आलमगीर मस्जिद

औरंगजेब ने साल 1669 में वाराणसी पर विजय हासिल करने के बाद अपनी जीत के जश्न में मनाने के लिए आलमगीर मस्जिद का निर्माण करवाया था। यह मस्जिद हिंदू और मुगल काल का बेहतरीन मिश्रण है।

औरंगाबाद शहर (महाराष्ट्र)

साल 1653 में दिल्ली का बादशाह बनने के बाद औरंगजेब ने फतहनगर ने अपनी एक राजधानी बनाई और उसका नाम औरंगाबाद रखा। इस शहर में उन्होंने अपने लिए महल और दूसरी बड़ी इमारतें बनवाई। हालांकि 2022 में औरंगाबाद का का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया।

बीबी का मकबरा

औरंगजेब ने औरंगाबाद में अपनी पत्नी दिलरस बानो की याद में बीबी का मकबरा के नाम से एक स्मारक भी बनवाया है।  

शालीमार बाग (दिल्ली)

दिल्ली का शालीमार बाग भी औरंगजेब द्वारा बनाया गया है, जो एक देहाती घर के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बड़ा उद्यान परिसर है।

भारत में ऐसे और भी इमारतें हैं, जिसका निर्माण औरंगजेब ने किया है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

7 Career Options for Students Without Maths