दिल्ली यूनिवर्सिटी के10 बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट करें चेक


By Mahima Sharan12, Aug 2024 06:13 PMjagranjosh.com

डीयू के टॉप कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अच्छा प्लेटफार्म प्रदान करवाती है। वैसे तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुल 90 कॉलेज है, लेकिन आज हम आपको डीयू के टॉप 10 कॉलेजों के बारे में बताएंगे। ये कॉलेज बच्चों का भविष्य बदल सकती हैं-

मिरांडा हाउस

मिरांडा हाउस दिल्ली के प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालयों में से एक है। यहां से निकली महिलाएं आज दुनिया भर के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त है।

हिंदू कॉलेज

यह भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना साल 1899 में हुई थी, तब ये ही यह कॉलेज अपने आर्ट्स और साइंस की बेस्ट पढ़ाई के लिए जाना जाता है।

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

दिल्ली की सनातन धर्म सभा द्वारा इस कॉलेज की स्थापना साल 1959 में हुई थी। यह कॉलेज सहशिक्षा महाविद्यालय से जुड़ा है।

किरोडीमल कॉलेज

NIRF स्कोर में किरोडीमल यूनिवर्सिटी को 69.32 स्कोर मिला था। पॉलिटिकल साइंस के लिए इसे दूसरा सबसे बेस्ट कॉलेज माना जाता है।

लेडी श्रीराम कॉलेज

लेडी श्रीराम कॉलेज आज भी महिलाओं के बेस्ट संस्थान के लिए माना जाता है। यह कॉलेज महिलाओं को शिक्षा और सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाता है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

कॉमर्स के छात्रों के लिए यह बेस्ट कॉलेज है। इसकी स्थापना साल 1926 में हुई थी। NIRF रैंकिंग में इस कॉलेज को 68.86 स्कोर मिला था।

हंसराज कॉलेज

हंसराज दिल्ली यूनिवर्सिटी के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक है। एनआईआरएफ रैंकिंग में इसे 68.42 स्कोर मिला था।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

इस कॉलेज की स्थापना 1961 में हुई थी। NIRF रैंकिंग में इस कॉलेज का स्कोर 67.89 था।

सेंट स्टीफंस कॉलेज

यह कॉलेज ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रम प्रदान करती है। इस कॉलेज में पढ़ने का सपना लाखों कैंडिडेट की होती है।

डीयू के इन कॉलेजों में एडमिशन पाकर आप भी अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

स्टूडेंट्स के लिए अब हर Weekend इन 7 तरीकों से बनेगा प्रोडक्टिव