By Priyanka Pal20, Dec 2024 02:42 PMjagranjosh.com
सिंचाई, खेतों की फसलों तक, बिजली उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बांध काम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के सबसे बड़े बांध कौन से हैं?
टिहरी बांध, उत्तराखंड
दुनिया के शीर्ष दस सबसे ऊंचे बांधों में से उत्तराखंड, भारत में टिहरी बांध 260.5 मीटर ऊंचा है। जो कि भागीरथी नदी पर 575 मीटर तक फैला हुआ हुआ है। इसके जलाशय में 21,00,000 एकड़ फीट पानी है, जिससे 1000 मेगावाट बिजली को बनाया जाता है।
भाखड़ा नांगल बांध, हिमाचल प्रदेश और पंजाब
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में फैला भाखड़ा नांगल बांध भारत का सबसे बड़ा बांध है, जिसकी ऊंचाई 225 मीटर की है। सतलुज नदी पर स्थित यह कंक्रीट ग्रेविटी बांध है, जिसकी लंबाई 520 मीटर है।
हीराकुंड बांध, उड़ीसा
हीराकुंड बांध को देश का सबसे लंबा बांध होने का गौरव हासिल है। जिसकी लंबाई 25.79 किलोमीटर, 61 मीटर ऊंचाई और इसमें 4.8 किलोमीटर लंबा मुख्य बांध शामिल है।
नागार्जुन सागर बांध, तेलंगाना
इसे भारत का सबसे बड़ा चिनाई बांध भी कहा जाता है। इसमें 26 द्वार हैं और यह कृष्णा नदी के पानी का उपयोग करते हुए 1.55 किलोमीटर लंबा है।
सरदार सरोवर बांध, गुजरात
यह बांध नर्मदा घाटी परियोजना का केंद्रबिंदु है, जिससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों को भी लाभ मिलता है। यह 77,00,000 एकड़ फीट में फैला हुआ है।
इडुक्की आर्क बांध, केरल
भारत का सबसे ऊंचा और एशिया का सबसे ऊंचा बांध, जो अपनी दोहरी वक्रता वाली आर्क संरचना के कारण जाना जाता है। यह न केवल एक इंजीनियरिंग चमत्कार है, बल्कि पश्चिमी घाट में प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता प्रदान करने वाला एक पर्यटक केंद्र भी है।
श्रीशैलम बांध, आंध्र प्रदेश
यह बांध देश की प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है। सिंचाई, बिजली और पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने वाला यह बांध एक महत्वपूर्ण संरचना में से एक है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which Vegetable Should Be Eaten To Improve Eyesight?