By Mahima Sharan26, Mar 2024 05:20 PMjagranjosh.com
एलकेजी एडमिशन
जब आपके छोटे बच्चों की शिक्षा की बात आती है, तो माता-पिता उन्हें बेस्ट के अलावा और कुछ नहीं देना चाहते हैं। आप टॉप स्कूलों पर रिसर्च करते हैं और सफल भविष्य के लिए करियर पाथ चुनते हैं।
बच्चों के लिए बेस्ट
हालांकि, जब एलकेजी में एडमिशन के लिए सही उम्र की बात आती है तब माता-पिता इस संबंध में अलग-अलग विचार रखते हैं। आज हम जानेंगे कि एलकेजी में एडमिशन पाने का सही उम्र क्या होता है।
एडमिशन की सही उम्र क्या है?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, बच्चों के लिए एलकेजी की आयु सीमा 4 वर्ष है। इसका मतलब यह है कि 1 जून 2023 को या उससे पहले चार वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र नए शैक्षणिक वर्ष के लिए एलकेजी में प्रवेश पा सकते हैं।
एम्पिरिकल डेवलपमेंट
एम्पिरिकल डेवलपमेंट उस तरीके से है जिससे बच्चे का मस्तिष्क जानकारी को प्रोसेस करता है और सीखता है। बचपन के शुरुआती चरणों में, बच्चे के मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है क्योंकि वे लगातार नई क्षमताएं, समझ और ज्ञान प्राप्त करते हैं।
फिजिकल डेवलपमेंट
जो बच्चे अभी तक शारीरिक रूप से तैयार नहीं हैं, उन्हें स्थिर बैठने, ध्यान देने या कक्षा की इंटरैक्टिव एक्टिविटी में भाग लेने में कठिनाई हो सकती है। बच्चे की एलकेजी आयु सीमा के बारे में सोचते समय शारीरिक विकास को महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए।
सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट
सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट से बच्चे की अपनी भावनाओं को समझने और प्रबंधित करने, दूसरों के साथ बातचीत करने और रिश्ते विकसित करने की क्षमता से है।
अपने बच्चों का एलकेजी में एडमिशन करवाने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Effective Strategies For Students Engagement In Classroom