ये 7 हैं भारत के सबसे लंबे नेशनल हाईवे


By Priyanka Pal27, Jan 2025 04:06 PMjagranjosh.com

भारत के सबसे लंबे नेशनल हाईवे

हाईवे किसी भी राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचने के लिए शॉर्टकट का काम करते हैं। लेकिन क्या आप बता सकते हैं भारत के 7 सबसे लंबे हाइवे के बारे में।

NH 44

श्रीनगर से कन्याकुमारी तक हर भारतीय के सफर को आसान बनाने वाले इस हाइवे का पुराना नाम NH 7 है। जो कि 3,745 किलोमीटर की दूरी के लिए जाना जाता है। इसमें देश के लगभग 21 प्रमुख शहर आपस में जुड़े हैं।

NH 27

भारत का दूसरा सबसे लंबा राजमार्ग है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 3,507 किलोमीटर लंबा है। ये नेशनल हाइवे पोरबंदर और सिलचर को जोड़ता है।

NH 48

इसका रास्ता दिल्ली से शुरू होकर चेन्नई में जाकर खत्म होता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली और जयपुर को जोड़ता है और काफी दूरी तक फैला हुआ है।

NH 52

नेशनल हाईवे 52 भारत में पंजाब के संगरूर को अंकोला, कर्नाटक से जोड़ता है। यह 2317 किमी लंबी है।

NH 30

NH 30 लगभग 1,984 किलोमीटर में फैला है और इसे देश के प्राथमिक राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक माना जाता है। राजमार्ग उत्तराखंड में सितारगंज को आंध्र प्रदेश में इब्राहिमपटनम से जोड़ता है।

NH 6

इस नेशनल हाईवे की दूरी लगभग 1,873 किलोमीटर है, जो कि मेघालय में जोराबाच और मिजोरम में सेलिंग तक जाता है।

NH 53

गुजरात के हजीरा से ओडिशा के प्रदीप बंदरगाह से जोड़ता इस नेशनल हाईवे की दूरी लगभग 1,781 किलोमीटर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Remarkable Educational Qualifications Of These Bollywood Divas