माउंट एवरेस्ट चढ़ने के लिए जोश के साथ जरूरी है यह चीज
By Mahima Sharan03, Aug 2023 06:39 AMjagranjosh.com
माउंट एवरेस्ट
माउंट एवरेस्ट हिमालय पर्वत का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत है। कई लोग माउंट एवरेस्ट पर जाने का सपना देखते हैं, जिसके लिए बहुत धैर्य, साहस और उत्साह का होना जरूरी है।
शारीरिक और आर्थित
वहीं, वहां जाने के लिए आपकी शारीरिक फिटनेस के अलावा आर्थिक रूप से सक्षम होना भी जरूरी है, क्योंकि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना बहुत महंगा है।
फ्लैट खरीदने से भी महंगा
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना जितना मुश्किलों से भरा है उतना ही महंगा है कि जिसे एक आम आदमी आसानी से अपना फ्लैट खरीद सकता है।
किन चीजों की होती है जरूरत
इस पर्वत पर चढ़ने के लिए परमिट और शुल्क, गियर, हेलमेट, स्लीपिंग बैग, स्लीपिंग पैड, क्रैम्पन, कुल्हाड़ी, टेंट जैसे उपकरणों की आवश्यकता होती है।
अन्य खर्च
इसके अलावा शेरपा गाइड, नेपाल में परिवहन, रहने-खाने का खर्च, बीमा, निजी सामान, शेरपा का खर्च आदि भी काफी चुकाना पड़ता है।
फिजिकल ट्रेनिंग
वहीं, एवरेस्ट की चोटी पर जाने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग पर भी काफी खर्च करना पड़ता है इन सभी खर्चों को मिलाकर इसकी कीमत 25-50 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
रास्ता
माउंट एवरेस्ट नेपाल और तिब्बत सीमा के बीच है, जहां पहुंचने के कई रास्ते हैं पर्वतारोही दो मार्ग चुनते हैं।
चढ़ने के 2 रास्ते
पहला नेपाल में दक्षिण मार्ग और दूसरा तिब्बत में उत्तर मार्ग है इसमें भी सबसे ज्यादा नेपाल का रास्ता चुना जाता है, क्योंकि तिब्बत से चढ़ने में ज्यादा खर्च आता है।
कब होती है चढ़ाई
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए मानसून से पहले का समय सही होता है, क्योंकि इस समय मौसम गर्म होता है। बारिश में यहां की सड़कें खतरनाक और फिसलन भरी हो जाती हैं इस चढ़ाई में लगभग दो महीने लगते हैं।