भारत के सबसे कम आबादी वाले राज्य कौन से हैं?


By Priyanka Pal15, Oct 2024 06:00 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं भारत के सबसे कम आबादी वाले राज्य कौन से हैं? यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए ऐसे पांच राज्यों के बारे में जहां की जनसंख्यां है सबसे कम।

सिक्किम

प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समाएं और पर्यन स्थलों के लिए दुनियाभर में जाना जाने वाला सिक्किम जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे छोटे राज्यों में से एक है। साल 2011 जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी 6,07,688 है।

मिजोरम

यहां मौजूद घने जंगल, हर – भरी पहाड़ियां, झरने घाटियां सबसे प्रसिद्ध हैं। इसे पहाड़ियों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां की कुल जनसंख्या 10.9 लाख है।

अरुणाचल प्रदेश

अगर आपने कभी उगते हुए सूरज को नहीं देखा तो आप यहां आकर उसका आनंद ले सकते हैं। यहां की शांति और हर – भरी हरियाली आपका मन हर लेगी। इस राज्य की जनसंख्या 14,58,545 है।

गोवा

अपने समुद्र तटों के लिए यह राज्य पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां के कैलंगुट बीच, मोरजिम बीच, अंजुना बीच और वागाटोर बीच काफी फेमस हैं। यहां की जनसंख्या 14,58,502 है।

नागालैंड

इस राज्य की जनसंख्या 19,78,502 है। नागालैंड अपने रीति रिवाजों, भाषा और पहनावे के मामले में भी सबसे अलग है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost you GK: How Many Hours Elon Musk Works Per Week?