GK: महाराष्ट्र वन विभाग ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया
By Priyanka Pal05, Mar 2024 11:06 AMjagranjosh.com
महाराष्ट्र वन विभाग
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन दिन का ताडोबा उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसमें 26 तरीके के पौधों और 65 हजार 734 पौधों की मदद से भारतमाता लिखा गया।
उत्सव
तीन दिन के इस उत्सव को 1 मार्च से 3 मार्च तक मनाया गया। 65,724 पौधों से हिंदी में भारतमाता लिख कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
उत्सव का उद्देश्य
कार्यक्रम ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की ओर से वन्यजीव संरक्षण, टिकाऊ पर्यटन और महाराष्ट्र की विरासत के संरक्षण का समर्थन करने के उद्देश्य से किया जाता है।
रिकॉर्ड
इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से पहले भी साल 2023 में, असम वन विभाग ने गमले में लगे पौधों की सबसे लंबी कतार का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
पौधे
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए जिन पौधों का उपयोग किया गया, वे असम के मूल पौधे थे। असम वन विभाग ने 22.22 किमी की लंबाई के साथ एक केंद्र बिंदु से बाहर की ओर चक्कर लगाने वाले सर्पिल को स्थापित करने के लिए 3,22,444 पौधों का इस्तेमाल किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
इसकी स्थापना जुड़वां भाइयों नॉरिस और रॉस मैकविहिरटर द्वारा 1955 में लंदन के फ्लीट स्ट्रीट में की गई थी। इसे साल यह साल 1999 तक द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के रूप में जाना गया।
रोजगार का प्रयास
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्ब को बढ़ावा देने के लिए चंद्रपुर शहर के चंदा क्लब मैदान में शुरू किया गया। इससे अंधेरी टाइगर रिजर्ब को रोजगार को बढावा दिया जा रहा है।
पर्यावरण जागरूकता
ताडोबा को पर्यावरण जागरूकता और विश्व रिकॉर्ड का केंद्र बनाने की पहल है। इसके जरिये वन विभाग के भविष्य के कार्यों को प्रेरित करेगी।
ऐसे ही मजेदार वर्ल्ड रिकॉर्ड, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।