महाराष्ट्र पुलिस निकली बंपर भर्तियां, मोटी सैलरी का मिलेगा मौका


By Mahima Sharan10, Mar 2024 11:35 AMjagranjosh.com

महाराष्ट्र राज्य पुलिस

महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 अधिसूचना के माध्यम से 17,471 रिक्तियों की घोषणा की है।

ऑफिशियल साइट

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार अपना आवेदन 31 मार्च तक mahapolice.gov.in और भर सकते हैं।

भर्ती पद

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन सहित विभिन्न पदों के लिए 17,471 रिक्तियों को भरना है।

ऑनलाइन आवेदन करें

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

महत्वपूर्ण सूचना

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने सही जानकारी दर्ज की है अन्यथा उनका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

ओपन कैटेगरी के लोगों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के 3 चरणों के माध्यम से उम्मीदवारों को महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल है।

अगर आपका भी सपना पुलिस फोर्स ज्वाइन करने का हैं, तो लास्ट डेट से पहले अप्लाई करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बैंक में क्लर्क की भर्ती सिलेक्ट होने पर मिलेगी 30 हजार से ज्यादा सैलरी